छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, वहीं कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

मानसून की विदाई के बाद भी बने स्थानीय सिस्टम के कारण मौसम का यह रुख देखने को मिल रहा है।