बालोद। मौर्या मंडल समिति द्वारा गणेश उत्सव के समापन अवसर पर आज भारी बारिश के बीच भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का हर्षोल्लास और धूमधाम से विसर्जन किया गया।
तेज बारिश भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी। ढोल-नगाड़ों और धुमाल की गूंज के बीच समिति के सदस्य एवं श्रद्धालु नाचते-गाते और गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए विसर्जन यात्रा में शामिल हुए।
बारिश के बीच भी पूरे रास्ते “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश से सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मौर्या मंडल समिति ने गणेश उत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।तिरछा शब्द

