विगत दिनों एक नागरिक गोविंद मरकाम पिता श्रवण मरकाम द्वारा शासकीय जिला कोमल देव अस्पताल के मेमो के माध्यम से थाना काँकेर में उपस्थित होकर अज्ञात लाश की सूचना पेश की गई, इसके आधार पर थाना काँकेर में मर्ग क्रमांक 134 /2026 धारा 194 बीएनएस कायम की गई और अज्ञात मृतक के शव को मरचुरी गृह में सुरक्षित रखकर उसके नाम, पते,परिजनों आदि की तलाश की गई किंतु कहीं से कोई सूत्र, सुराग नहीं मिलने पर थानेदार महोदय ने अज्ञात लाश के कफन दफन हेतु काँकेर की सामाजिक संस्था “जन सहयोग” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी से पत्र लिखकर अनुरोध किया गया ताकि उपरोक्त सामाजिक संस्थान की उपस्थिति व सहयोग से अंतिम संस्कार किया जा सके।
इस पुण्य कार्य में अजय पप्पू मोटवानी की संस्था “जन सहयोग” के सदस्य के अलावा नायब तहसीलदार सेवक राम, सहायक उप निरीक्षक भीखम साहू, आरक्षक सेवक कवाडे, तुलसीराम मडामी, अखिलेश साहू,माँ केसरी एंबुलेंस वाहन के ड्राइवर ने भी भरपूर सहयोग दिया





